बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

मुलायम-अखिलेश हुए एक, सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में आगरा जा सकते हैं नेताजी !

  • September 28, 2017
  • 0 min read
मुलायम-अखिलेश हुए एक, सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में आगरा जा सकते हैं नेताजी !

लखनऊ |  समाजवादी पार्टी में पारिवारिक घमासान के बीच लखनऊ के गलियारे से बड़ी खबर आ रही है | लम्बे समय के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव को मनाने में सफल हो गए हैं | खबर अगर सही है तो अखिलेश को यूपी में इसका बड़ा फायदा मिलेगा | समाजवादी पार्टी का 05 अक्टूबर को आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन प्रस्तावित है |

सपा से जुड़े सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह यादव को अखिलेश यादव ने मना लिया है | अखिलेश ने नेताजी को आगरा में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने के लिए भी तैयार कर लिया है | नेताजी और अखिलेश के बीच किन किन बातों पर सहमती बनी है अभी यह तय नहीं हो सका है | अखिलेश आज मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें राष्ट्रीय सम्मेलन में आने का न्योता दिया | एक घंटे से अधिक चली मुलाकात के बाद अखिलेश मुलायम को लेकर आश्वस्त दिखे |

मुलायम ने 25 सितम्बर को ही नरमी के संकेत दिए थे और नई पार्टी बनाने से मना कर दिया था | अखिलेश खेमा इसको लेकर बहुत खुश था |अब मुलायम और अखिलेश की मुलाकात ने नयी सियासी समीकरण बना दिए हैं | राजनैतिक गलियारों में अब चर्चाओं का दौर तेज हो गया है | अब लोगो को शिवपाल के निर्णय का इन्तजार  है | अब मुलायम और शिवपाल के बीच दूरी बड़ने की सम्भावना जताई जा रही हैं |