बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मुम्बई ब्लास्ट मामले में आज हो सकती है डॉन अबु सलेम को सजा

  • June 16, 2017
  • 0 min read
मुम्बई ब्लास्ट मामले में आज हो सकती है डॉन अबु सलेम को सजा

मुंबई। 1993 में हुए मुंबई सिलसिलेवार बमबलास्ट मामले में आज विशेष टाडा अदालत अपना फैसला दे सकती है। जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम सहित 7 आरोपियों को सजा सुनाई जायेगी। इस मामले में जस्टिस जी.एस. सानप की बेंच अपना अंतिम फैसला सुनाएगी फिलहाल सभी आरोपी टाडा अदालत में मौजूद हैं और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।  ये हैं दोषी  अबू सलेम के अलावा इन  दोषियों में मुस्तफा डोसा, ताहिर मर्चेंट, अब्दुल कय्यूम, करीमुल्ला शेख, रियाज सिद्दीकी और अब्दुल रशीद खान शामिल हैं। अदालत ने कुछ दिनों पहले ही इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। बम धमाके के दोषी मुस्तफा डोसा को साल 2004 में यूएई से गिरफ्तार किया गया है।  बता दें कि सीरियल बमबलास्ट के मुख्या साजिशकर्ता अबु सलेम और उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण द्वारा लाया गया था। साथ ही अन्य पांचों आरोपियों को भी दुबई से भारत लाया गया था।  ये था मामला  12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। बम धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि धमाकों में 27 करोड़ रुपये संपत्ति नष्ट हुई थी। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था।  वर्ष 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई थी। इसी मामले में याकूब मेमन को 2015 में फांसी हो चुकी है। ब्लास्ट से जुड़े एक अन्य मामले में ही फिल्म अभिनेता संजय दत्त अवैध हथियार रखने के दोषी पाए गए और उन्हें टाडा कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। वहीं ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार है।