बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
अंतरराष्ट्रीय धर्म समाचार ब्रेकिंग न्यूज़

मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- ‘फ्रांसीसी उत्पादों का बहिष्कार करें मुसलमान’

  • November 5, 2020
  • 1 min read
मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- ‘फ्रांसीसी उत्पादों का बहिष्कार करें मुसलमान’

लखनऊ | शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने एक बार फिर फ्रांस में पैगंबर हजत्ररत मोहम्मद मुस्तफा के अपमानजनक कार्टून बनाए जाने पर दुख और गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में कहा कि जिस तरह से फ्रांस में इस्लामी भावनाओं को तार तार किया गया वे बहुत निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उपद्रवियों के पास सरकारी संरक्षण है और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रोन खुद इस्लामोफोबिया का शिकार हैं, इस लिये अपराधियों पर कार्यवाही नही हो रही है।

मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि इस्लामी दुशमन ताक़तें मुसलमानों की भावनाओं को भड़का कर अपने राजनीतिक हितों को प्राप्त करने की कोशिश करती हैं। यही खेल फ्रांस में हो रहा है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम किसी भी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से अपराधी को दंडित करने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन सज़ा के लिए अदालत नियुक्त की गई है जहां इस्लामी संविधान के दायरे मे क़ाज़ी अपराधी को सज़ा देता है। मुसलमानों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए और इसलाम विरोधी ताकतों की भड़काऊ हरकातों के खिलाफ एक व्यवस्थित रणनीति तैयार करनी चाहिए।जिस तरह हमारे अयातुल्ला सैय्यद अली सिस्तानी ने इसलाम विरोधी ताकतों की भडकाऊ हरकातों के खिलाफ एक व्यवस्थित रणनीति बताते हुए कहा है कि सारे मुसलमान फ्रांसीसी उत्पादों का बहिष्कार करें।

मौलाना ने कहा कि सभी मुसलमानों को फ्रांसीसी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए ताकि इस्लाम विरोधी ताकतें हमारे पवित्र नबियों और पैगंबरों का अपमान करने की हिम्मत ना कर सके। लेकिन यह बहिष्कार केवल घोषणा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इस पर सख़ती के साथ अमल भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमान पैगंबर हज़रत मोहम्मद के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। लेकिन मुसलमानों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मुसलमानों को वैश्विक स्तर पर भड़काने के लिए इस तरह के अनुचित कार्य किए जाते हैं।