बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बड़ी खबर : नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

  • July 19, 2021
  • 1 min read
बड़ी खबर : नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली | कांग्रेस ने आखिरकार पंजाब में घमासान के बीच अपना फैसला सुना दिया है। पार्टी के नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से कलह खत्म होगी या बढ़ेगी, यह वक्त तय करेगा। पर, इसके बाद दूसरे प्रदेशों में भी अंदरुनी कलह जोर पकड़ सकती है। वहीँ, नवजोत सिद्धू के अध्यक्ष बनने से सोशल मीडिया सहित देशभर में ख़ुशी की लहर है |

पंजाब के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल सहित कई प्रदेशों में कांग्रेस अंदरुनी झगड़ों से जूझ रही है। पंजाब में पार्टी नेतृत्व ने विरोध के बीच सिद्धू को जिम्मेदारी देने से कई सवाल उठे हैं। कई नेता इस पार्टी का एकतरफा फैसला मान रहे हैं।