नई दिल्ली | भाजपा की तमाम कोशिशों के बड भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जलवा कायम है | भाजपा के सांसद और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी के तमाम प्रयास के बाद भी भाजपा को बवाना सीट पर हुए उपचुनाव में हार हाथ लगी है | दिल्ली के बवाना विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश को 24,000 वोटों से हरा दिया। दिल्ली उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपाई खामोश हैं | बताते चलें कि बवाना सीट पर ही भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ पब्लिक द्वारा मारपीट की ख़बरें सामने आई थी | अब भाजपा की इसी सीट पर हार ने बड़ा झटका दिया है | आप कार्यकर्ताओं में उपचुनाव में जीत से जश्न का माहौल है |
निर्वाचन आयोग अधिकारी ने बताया कि मतगणना के आखिरी दौर के बाद आप उम्मीदवार राम चंद्र को 59,866 वोट मिले जबकि भाजपा के वेद प्रकाश को 35,834 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार को 31,919 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश इस सीट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।