बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

दिल्ली : द्वारका में न्यूज़ एंकर की गोली मारकर हत्या

  • February 18, 2021
  • 1 min read
दिल्ली : द्वारका में न्यूज़ एंकर की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है | द्वारका नार्थ इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके कनपटी पर लगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली किसी परिचित ने मारी है।  घटना से कुछ देर पहले फोन कर उससे मिलने के लिए उसे मेट्रो लाइन के पास बुलाया गया था पुलिस मृतक के फोन कॉल डिटेल और आस पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान दलबीर के रूप में हुई है। वह सपरिवार जेजे कालोनी भरत विहार में रहता था। वह एक स्थानीय न्यूज चैनल में काम करता था। मंगलवार रात करीब पौने दो बजे पुलिस को दलबीर की घर के पास ही दुर्घटना होने की जानकारी मिली। उसकी पत्नी और आस पास के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पता चला कि उसके सिर में गोली मारी गयी है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।