बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

एससी-एसटी एक्ट से किसी का उत्पीड़न नहीं होगा : राजनाथ सिंह

  • September 1, 2018
  • 1 min read
एससी-एसटी एक्ट से किसी का उत्पीड़न नहीं होगा : राजनाथ सिंह

लखनऊ| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में किसी का उत्पीड़न नहीं हो रहा है ना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह कोई नया एक्ट नहीं बना है, जो पुराना एक्ट है वही है। यह कांग्रेस के समय में भी था अटल की सरकार में भी था और आज भी वही है। अगर इसका दुरुपयोग कहीं पर होगा तो राज्य सरकारें इस पर संज्ञान लेंगी। लखनऊ में आयोजित मिडिया शिखर समागम में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री ने यह बातें कहीं।

एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल के दाम का विकल्प हम लोग निकाल लेंगे, रुपए में जो गिरावट आई है यह केवल भारत के साथ ही नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अन्य देशों की मुद्रा में भी गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का कारण हुआ है। तुर्की की करेंसी में गिरावट के कारण रुपया कमजोर हुआ है। हम अपना एक्सपोर्ट बढ़ाएंगे और आईटी का एक्सपोर्ट और अधिक होगा।