बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष स्वास्थ्य

अब दिल्ली एम्स में 22 जनवरी को बंद नहीं होंगी ओपीडी सेवाएं, वापस लिया फैसला

  • January 21, 2024
  • 0 min read
अब दिल्ली एम्स में 22 जनवरी को बंद नहीं होंगी ओपीडी सेवाएं, वापस लिया फैसला

नई दिल्ली | दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का अपना फैसला वापस लिया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया था। इस पर विपक्ष ने हैरानी जताते हुए इस फैसले की आलोचना की थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते दिनों 22 जनवरी के दिन सभी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया था।

आपको विदित हो चले कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों ने छुट्टी का एलान किया है। वहीं, सात राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की बिक्री नहीं होगी और ड्राई डे रहेगा