बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
January 18, 2025
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष

कजाखस्तान में विमान क्रैश, 30 से ज्यादा की मौत, 28 को बचाया गया

  • December 25, 2024
  • 0 min read
कजाखस्तान में विमान क्रैश, 30 से ज्यादा की मौत, 28 को बचाया गया

नई दिल्ली, एजेंसी | कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। हादसे में अब तक 28 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 30 लोगों से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे का वीडियो देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, अक्तौ शहर में विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान से रूस जा रहा था। इस बीच इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान की ओर से अक्तौ हवाई अड्डे से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। हालांकि, इस दौरान विमान क्रैश हो गया।