बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

मोदी ने शुरू की मिशन 2019 की तैयारी, इन 9 नए चेहरों को दी मंत्रिमंडल में जगह, देखें शपथ ग्रहण का वीडियो

  • September 3, 2017
  • 1 min read
मोदी ने शुरू की मिशन 2019 की तैयारी, इन 9 नए चेहरों को दी मंत्रिमंडल में जगह, देखें शपथ ग्रहण का वीडियो

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है | अपने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए मोदी ने 4 मंत्रियों को प्रमोशन दिया है तो वही 9 नए मंत्रियों को अपने मिशन  में शामिल किया है | पीएम मोदी के कैबिनेट के फेरबदल के निर्णय से देश की राजनीति में सरगर्मियां बड गयी हैं | लोग तरह तरह के कयास इस परिवर्तन से लगा रहे हैं |  प्रमोशन पाने वालो में  धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। इन चारों मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली राज्य मंत्री की शपथ, राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद है। इन्होने हिन्दी में ली शपथ। हरदीप सिंह पुरी ने ली राज्य मंत्री की शपथ, संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के पद पर रहे हैं। राजकुमार सिंह ने ली राज्य मंत्री की शपथ, बिहार के आरा से हैं सांसद। अनंत कुमार हेगड़े ने ली राज्य मंत्री की शपथ, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से हैं सांसद। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ली राज्य मंत्री की शपथ, मध्य प्रदेश के तीकमगढ़ से हैं सांसद। अश्विनी चौबे ने ली राज्य मंत्री की शपथ, केंद्र में पहली बार बनाए गए मंत्री । शिव प्रताप शुक्ला ने ली राज्य मंत्री की शपथ, पहली बार बने मंत्री। मुख्तार अब्बास नकवी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे। निर्मला सीतारमण ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थीं। पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्रल प्रभार राज्य थे। धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे।

https://youtu.be/oGOm0zqoiYM

मिशन 2019 की है तैयारी-

भाजपा के अध्यक्ष  अमित शाह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वृंदावन बैठक से लौटने के बाद दिनभर चली बैठकों के बाद देर शाम नए मंत्रियों को लेकर स्थिति साफ हुई। मिशन-2019 के पहले सरकार के काम को बेहतर करने के लिए नौ नए चेहरों को शामिल करने का फैसला किया है। इसमें प्रशासनिक क्षेत्र के अनुभवी लोगों से लेकर लंबे समय तक संगठन व राज्य सरकारों में मंत्री रहे नेता शामिल हैं।
विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी हरदीप सिंह पुरी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केजे अल्फोंस अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है। इनके जरिए क्षेत्रीय, राजनीतिक व सामाजिक समीकरण इससे साधे गए हैं। उत्तर प्रदेश से शिव प्रताप शुक्ला व सत्यपाल सिंह को मंत्री बनाया जा रहा है। कलराज मिश्रा के इस्तीफे के बाद शिव प्रताप शुक्ला राज्य के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा होंगे। संजीव बालियान की जगह बागपत के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल को मंत्री बनाया जा रहा है। इससे जाट राजनीति का संतुलन बनाए रखा गया है।