बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने खाद की वजह से मरे किसानों के परिजनों को भेजे 17 लाख, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सौंपे चेक

  • December 10, 2021
  • 1 min read
प्रियंका गांधी ने खाद की वजह से मरे किसानों के परिजनों को भेजे 17 लाख, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सौंपे चेक

ललितपुर। नपद में अक्तूबर माह में डीएपी की किल्लत के दौरान दो किसानों की लाइन में लगने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी। इसके अलावा दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अमर उजाला ने इन घटनाओं और किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों के लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे थे।

जिले में खाद को लेकर हुई किसानों की मौत के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चार परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 17 लाख रुपये मदद की है। बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक किसानों के परिवार को सहायता राशि के चेक सौंपे। इनमें तीन किसानों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और खाद की लाइन में लगने से गश खाकर मरने वाले किसान भोगीपाल के परिजनों को तीन लाख का चेक और बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उसके खाते में भेजे गए हैं।

जनपद में अक्तूबर माह में डीएपी की किल्लत के दौरान दो किसानों की लाइन में लगने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी। इसके अलावा दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अमर उजाला ने इन घटनाओं और किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों के लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे थे। नेताओं ने उन्हें ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

इनमें कांग्रेस महासचिव ने इन परिवारों को पहले खाद भिजवाई और नयागांव निवासी मृतक भोगीपाल की बेटी की पढ़ाई के लिए मोबाइल भेजा था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी जयवंत सिंह, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता राशि को मृतक किसानों के परिजनों को प्रेस क्लब में बुलाकर उन्हें चेक सौंपे।

इनमें पाली निवासी मृतक किसान बबलू पाल की पत्नी बबीता पाल, ग्राम बनियाना निवासी मृतक किसान महेश चंदेल की पत्नी प्रभा चंदेल एवं ग्राम मैलवारा खुर्द निवासी मृतक सोनी अहिरवार के बेटे संदीप अहिरवार को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं जाखलौन क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी मृतक भोगी पाल की पत्नी को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा और उसकी बेटी सविता पाल के खाते में शादी के खर्चे के लिए दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे गए।