बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
खेल ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन राष्ट्रीय हरियाणा

हरियाणा के वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे राहुल गांधी, पहलवानो संग आजमाए हाथ !

  • December 27, 2023
  • 1 min read
हरियाणा के वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे राहुल गांधी, पहलवानो संग आजमाए हाथ !

चंडीगढ़ | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा में झज्जर के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने बजरंग पुनिया समेत अन्य पहलवानों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। राहुल गांधी ऐसे समय में वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे हैं, जब बजरंग पुनिया समेत अन्य पहलवान महिला पहवानों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर फुटपाथ पर छोड़ दिया था। दरअसल बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद बजरंग पुनिया समेत अन्य पहलवानों ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके विरोध में बजरंग, पीएम मोदी से मिलकर अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने जा रहा थे। लेकिन पीएम मोदी के आवास के बाहर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड पीएम मोदी के आवासा के बाहर ही छोड़ दिया और वह वहां से चले गए। हालांकि बजरंग पुनिया द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर फुटपाथ पर छोड़ने के कुछ दिन बाद खबर आई कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को भंग कर दिया है। इस खबर के बाद भी बजरंग पुनिया ने कहा था कि जब तक हमारी बहनों को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता वह पद्मश्री अवॉर्ड वापस नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यौन उत्पीड़न की जांच जारी है। साथ ही महिला पहलवानों ने यह मांग की थी कि कुश्ती संघ को बर्खास्त कर दोबारा चुनाव कराया जाए और चुनाव से बृजभूषण सिंह और उनके करीबियों को दूर रखा जाए। बावजूद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह चुनाव लड़े और वह जीत भी गए।