बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, साल बदलने से कुछ नहीं होता, हालात बदलने भी जरूरी हैं

  • January 3, 2022
  • 1 min read
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, साल बदलने से कुछ नहीं होता, हालात बदलने भी जरूरी हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाओं का अपमान हो रहा है और सामाजिक कल्याण की बुनियाद कमजोर पड़ रही है इसलिए सबको मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।

राहुल ने कहा कि साल बदलने से कुछ नहीं होता है बदलाव के लिए हालात बदलने जरूरी हैं। उनका कहना था कि बदलाव तभी आएगा जब सरकार अपनी नीतियों और अपनी सोच में बदलाव लाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफरत तभी बंद होंगे जब हम सब एक आवाज में इसके खिलाफ खड़े होंगे। साल बदला है, हाल भी बदलो- अब बोलना होगा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी चीनी घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। खासकर राहुल गांधी इस मुद्दे पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अक्सर हमला करते रहते हैं। जिस तरह से पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में चीनी सेना घुसपैठ करती आ रही है उसको लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 15 जगहों के नाम बदल दिए और इसे चीनी भाषा में कर दिया।