बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

रेल कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस

  • September 20, 2017
  • 0 min read
रेल कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस
रेल कर्मचारियों को तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले बोनस देने की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी उत्पादकता काफी अच्छी रही है। इसके साथ ही उत्पादकता को बढ़िया करने के लिए सरकार इंसेंटिव भी देगी।
जेटली ने इसके साथ ही बताया कि सरकार भारत सरकार की 17 प्रेस यूनिट को मर्ज करके 5 यूनिट रखेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आईटीडीसी के जयपुर स्थित अशोक होटल को राजस्थान सरकार को और मैसूर स्थिल ललिता महल पैलेस होटल को कर्नाटक सरकार को ट्रांसफर करने का फैसला किया है।