Home राष्ट्रीयबिहार बिहार : राजग में शामिल हुआ जदयू , शरद गुट गिरा सकता है सरकार

बिहार : राजग में शामिल हुआ जदयू , शरद गुट गिरा सकता है सरकार

by admin
0 comment

पटना  | बिहार में सत्ता के लिए जारी घमसान अभी शांत नहीं हुआ है | शनिवार को जदयू ने अधिकारिक रूप से एनडीए में शामिल होने का एलान किया तो वहीँ शरद यादव का गुट अब बिहार में नीतीश सरकार को गिराने की तैयारी कर रहा है |  बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) करीब चार साल के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के0 सी0 त्यागी ने राजग में शामिल होने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में पंजाब और झारखंड समेत कई अन्य राज्यों के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे ।

नीतीश द्वारा एनडीए में शामिल होने के बाद अब बिहार में राजनैतिक सक्रियता बढ़ गयी है | लालू यादव और शरद यादव मिलकर नीतीश की सरकार गिरा सकते हैं |

You may also like