बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
अन्य राज्य तमिलनाडू ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

चॉपर क्रैश के बाद बिपिन रावत के घर पहुंचे राजनाथ सिंह

  • December 8, 2021
  • 1 min read
चॉपर क्रैश के बाद बिपिन रावत के घर पहुंचे राजनाथ सिंह

देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चौपर के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें 4 अफसरों के शहीद होने की खबर है। इसके अलावा तीन लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग मौजूद थे।

वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। फिलहाल सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हालत के बारे में कोई अपडेट सेना की ओर से नहीं दिया गया है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे हैं। यही नहीं इस बारे में वह संसद में जानकारी भी देने वाले हैं।

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत को इलाज के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चौपर के हादसे का शिकार होने की खबर से दुखी हूं। मैं इस घटना के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा हूं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जनरल रावत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’

तमिलनाडु के वन मंभी के. रामचंद्रन घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सीएम के आदेश पर यहां आया हूं। हेलिकॉप्टर में सवार 14 लोगों में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वायुसेना चीफ वीआर चौधरी कुन्नूर के लिए निकले। घटनास्थल पर जाकर लेंगे चौपर क्रैश की जानकारी। चौधरी ने पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज शाम को चौपर क्रैश होने वाली जगह पर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने स्टालिन से भी ली है हालात की जानकारी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हालात पर रख रहे हैं पूरी निगरानी। रक्षा मंत्रालय में चल रही है सीनियर अफसरों की बैठक। पीएम नरेंद्र मोदी को भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी है जानकारी।

चौपर क्रैश हादसे की पूरी जानकारी देने के लिए डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह संसद भवन पहुंचे हैं। कुछ ही देर में वह इस बारे में जानकारी दे सकते हैं।