9
जयपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर सत्तारूढ केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा बनाये रखने में असक्षम रहने का आरोप लगाया है।
श्री सुरजेवाला ने आज यहां पत्रकारों के पूछे गये सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की नीतियों के कारण देश में चंहुओर असुरक्षा का वातावरण बन गया है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर केन्द्र की सत्तारूढ राजग सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख दिया है जिसके कारण आये दिन कश्मीर में समस्या विकट होती जा रही है।