बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
January 23, 2025
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी की ‘विजय रथ यात्रा’ 12 अक्टूबर से, हर जिले और तहसील जायेंगे अखिलेश यादव

  • October 5, 2021
  • 1 min read
समाजवादी पार्टी की ‘विजय रथ यात्रा’ 12 अक्टूबर से, हर जिले और तहसील जायेंगे अखिलेश यादव

लखनऊ | समाजवादी पार्टी 12 अक्तूबर से यूपी के चुनाव में आक्रामक रूप से जुट जाएगी। इसके लिए पार्टी ने विजय रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के हर जिले व तहसील का दौरा करेंगे और सपा के लिए माहौल बनाएंगे। वह जनता से परिवर्तन की अपील करेंगे और जनसमर्थन मांगेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश की जो हालत है उससे जनता दुखी है। भाजपा के प्रति जनता में आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी किसानों को कुचल देती है और वह अभी भी अपने पद पर हैं। अजय मिश्र टेनी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने का पूरा प्रयास करेगी। हम किसानों से अपील करते हैं कि इस सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। लखीमपुर खीरी की घटना के जो भी वीडियो अभी तक आए हैं उससे पता चलता है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा हुआ था।