Home राजनीति सपा ने कहा- लोकतंत्र को पटरी से उतार रही भाजपा

सपा ने कहा- लोकतंत्र को पटरी से उतार रही भाजपा

by Vyavastha Darpan
0 comment

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में लोकतंत्र को पटरी से उतारने की कोशिशें हो रही है। प्रतिगामी शक्तियां समाज को तोड़ने, बांटने पर उतारू हैं। जनता को उनसे सावधान रहना होगा। देश में आज राजनीति विचलन की शिकार है। भारतीय राजनीति का समाजवादी विचारधारा ही आज विकल्प है जो सŸा के विकेंद्रीकरण और समाज की प्रगतिशील शक्तियों पर बल देती हैं। उन्होंने कहा कि बिना विचार के राजनीति बेमाने है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक विचार की राजनीति करती है और मानती है कि सामाजिक सौहार्द में ही विकास संभव है। चौधरी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे बृजभूषण तिवारी की 76वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा सरकारें जन विरोधी है। इनका काम छात्रों-नौजवानों का दमन करना है। भाजपा किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है ऐसे में समाजवादी विचारधारा की जरूरत बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विचार की राजनीति करते है। उनका मानना है कि राजनीति को विचार केन्द्रित बनाये रखने का काम जिम्मेदारी से निभाना चाहिये। कहा कि बृजभूषण तिवारी जैसे समाजवादियों ने अपना पूरा जीवन इसी उद्देश्य को पूरा करने में लगाया।

You may also like