बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
अंतरराष्ट्रीय

सऊदी अरब के शहजादे की मृत्यु हेलीकॉप्टर दुर्घटना में

  • November 6, 2017
  • 1 min read
सऊदी अरब के शहजादे की मृत्यु हेलीकॉप्टर दुर्घटना में

अल-इखबरिया ने शहजादे मंसूर बिन मोकरेन की मरने की घोषणा की है अभी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की कारण या हेलीकॉप्टर पर सवार अन्य अधिकारियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
सऊदी अरब के असीर प्रांत के उप गवर्नर और पूर्व वली अहद (क्राउन प्रिंस) के बेटे शहजादे मंसूर बिन मोकरेन की सोमवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई शहजादे के साथ अन्य कई अधिकारियों को ले कर जा रहा यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

दुर्घटना की खबर ऐसे समय में आई है जब सऊदी अरब ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ी फेरबदल की है शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता पर पकड़ मजबूत की है दर्जनों शहजादों मंत्रियों तथा करोड़पति उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया गया है।
शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को पहले ही अघोषित शासक के तौर पर देखा जा रहा है सरकार में रक्षा से ले कर आर्थिक क्षेत्र तक को नियंत्रित कर रहा है ऐसा लगता है कि वह अपने 81 वर्षीय पिता शाह सलमान से सत्ता हासिल करने से पहले अंदरूनी विद्रोह को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।