बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

रूस : फिर जिंदा होंगे धरती से विलुप्त हो चुके जीव !

  • September 1, 2018
  • 1 min read
रूस : फिर जिंदा होंगे धरती से विलुप्त हो चुके जीव !

दिल्ली| ‘जुरासिक पार्क’ शृंखला की फिल्मों में नजर आने वाले हाथी, घोड़े और शेर एक बार फिर जिंदा हो उठेंगे। सुनकर कानों पर भले ही यकीन न हो रहा हो, लेकिन रूसी वैज्ञानिकों ने डीएनए अवशेषों से हिमयुग में मौजूद जीवों का क्लोन बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
क्लोन रिसर्च सेंटर खोलने की तैयारी–
– याकुत्स्क प्रांत में एक विश्वस्तरीय क्लोन रिसर्च सेंटर खोलने जा रहा है। इसमें वैज्ञानिक 10 हजार साल पहले विलुप्त हो चुके हाथी, घोड़े, शेर और गैंडे सहित अन्य जीवों पर अध्ययन करेंगे। याकुत्स्क हीरो के विशाल भंडार के लिए मशहूर साखा गणराज्य की राजधानी है। रूस में 10 से 20 हजार साल पहले अस्तित्व में रह चुके जीवों के लगभग 80 फीसदी अवशेष यहीं से बरामद किए गए हैं।
सबसे पहले हाथी का क्लोन बनेगा–
-प्रोजेक्ट से जुड़ी डॉ. लीना ग्रीगोरिएवा की मानें तो प्राचीनकाल में मौजूद जीवों के अवशेष लाखों-करोड़ों वर्षों तक धरती की सतह में संरक्षित रह सकते हैं। हम संरक्षित अवशेषों से प्राप्त डीएनए का अध्ययन कर न सिर्फ विलुप्त जीवों की जैविक संरचना की गहरी समझ हासिल कर पाएंगे, बल्कि उनका क्लोन बनाने की दिशा में आगे भी बढ़ सकेंगे। याकुत्स्क रिसर्च सेंटर में सबसे पहले विशालकाय हाथी का क्लोन तैयार करने की कोशिश होगी।
ऐसे दिखते थे हिमयुग के हाथी–
-आदि मानव के दौर में अस्तित्व में थे विशालकाय हाथी
-आहार के अलावा औजार बनाने के लिए होता था शिकार
-12 फुट लंबाई और 6 हजार किलो तक होता था वजन
-16 फुट लंबे दोमुंहे दांत हुआ करते थे, पेट से 3 फुट नीचे लटकते थे बाल
-10 हजार साल पहले हुआ जलवायु परिवर्तन बना विलुप्तिकण का सबब
इस तरह तैयार करेंगे क्लोन–
1.धरती की सतह से हाथी के डीएनए अवशेष निकाले जाएंगे
2.इन्हें मौजूदा समय के हाथी की त्वचा कोशिका से जोड़ा जाएगा
3.नई त्वचा कोशिकाओं से स्टेम सेल तैयार कर मादा हाथी के अंडाणु में प्रतिरोपित किया जाएगा
4.अंडाणुओं से तैयार भ्रूण को लैब में नियंत्रित वातावरण में कृत्रिम गर्भाशय में प्रतिरोपित किया जाएगा, उसी से होगा प्राचीनकालीन हाथी का जन्म
महंगी परियोजना–
-59 लाख डॉलर (4130 लाख रुपये) की लागत से बनेगा क्लोन रिसर्च सेंटर
-11 सितंबर को पूर्वी आर्थिक मंच के सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन करेंगे घोषण