बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
पंजाब राष्ट्रीय हरियाणा

सिरसा: सेना और पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के अंदर किया प्रवेश

  • August 26, 2017
  • 0 min read
सिरसा: सेना और पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के अंदर किया प्रवेश

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में जमे उपद्रवियों को बाहर निकालने के लिए आज सेना ने डेरे के अंदर प्रवेश किया। सेना के साथ अर्धसैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। पुलिस ने इससे पहले हरियाणा में डेरे के 36 आश्रम सील कर दिये। माना जा रहा है कि डेरा मुख्यालय में करीब दस हजार लोग मौजूद हैं।

सिरसा में डेरे के अंदर जब सेना के जवान घुस रहे थे तो आसपास में मौजूद कुछ डेरा समर्थकों ने नारेबाजी भी की। हालांकि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत है। इस पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कर्फ्यू अभी बरकरार है।