बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
समाज

शादी से पहले यहां बेटियों के लिए घरवाले बनवाते हैं लव हट्स ?

  • August 23, 2017
  • 1 min read
शादी से पहले यहां बेटियों के लिए घरवाले बनवाते हैं लव हट्स ?

सेक्स, वह भी शादी से पहले! तौबा-तौबा। कान पकड़ लीजिए। यह करना तो दूर, हमारे देश में इसके ख्याल भी लाना पाप समझा जाता है। लेकिन अगर कहीं घर वाले ही ऐसा करने पर जोर दें और उसके लिए इंतजाम भी करा दें तब क्या होगा।

कंबोडिया में कुछ ऐसा ही होता है। यहां पर पिता बेटियों के लिए खास किस्म की झोपड़ी तैयार कराते हैं, जिसमें वह अनजान मर्दों के साथ रात गुजारती हैं। इन झोपड़ियों को लव हट्स (Love Huts) कहा जाता है।

यहां उत्तर पूर्वी हिस्से में क्रेउंग (Kreung) जनजाति में यह परंपरा आम है। जनजाति के लोगों में मान्यता है कि यह लड़कियों के लिए उनके होने वाले पति तलाशने का सबसे बेहतरीन जरिया है। उनके मुताबिक महिलाएं अजनबी और दूसरे लिंग के लोगों के साथ अगर रातें बिताएंगी, तो वे इससे सशक्त हो सकेंगी।

परंपरा के तहत लव हट्स में पहले अल्कोहल और सेन्टीपेड (कनखजूरे) का कॉकटेल कॉस्ट्रासेप्टिव के तौर पर इस्तेमाल होता था, लेकिन अब उसकी जगह कंडोम ले चुके हैं।

गांव वालों की मानें तो इस समुदाय में तलाक और घरेलू हिंसा जैसी चीजें न के बराबर हैं और नौजवान लड़कियां सिर्फ उन्हीं के साथ रिलेशनशिप में जाती हैं, जिनके साथ वे सहज महसूस करती हैं।