बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
जम्मू-कश्मीर

शिमला में सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, प्रियंका का घर देखने गयीं थी

  • October 28, 2017
  • 1 min read
शिमला में सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, प्रियंका का घर देखने गयीं थी

इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राना ने कहा है कि शाम पांच बजे सोनिया गांधी को अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि सोनिया को पेट में परेशानी के चलते अस्पताल लायासोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेटी का घर देखने गई थी शिमला

नई दिल्ली। अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के निर्माधीन घर को देखने शिमला गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राना ने कहा है कि शाम पांच बजे सोनिया गांधी को अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि सोनिया को पेट में परेशानी के चलते अस्पताल लाया गया। फिलहाल सोनिया गांधी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि शिमला में सोनिया की बेटी प्रियंका वाड्रा अपना मकान बनवा रही हैं। बताया जा रहा कि सोनिया बेटी का मकान देखने शिमला गई थीं। हिमाचल में चुनाव के ऐलान के चलते भी सोनिया पिछले कुछ समय में कई बार राज्य का दौरा कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी की पिछले कुछ सालों में कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। बीती 8 मई को भी सोनिया को फूड प्वाइजनिंग के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल बनारस में एक चुनावी रैली के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। गया। फिलहाल सोनिया गांधी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।