बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
राजनीति

शिवपाल यादव ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, मुलायम सिंह होंगे पार्टी के अध्‍यक्ष

  • May 5, 2017
  • 0 min read
शिवपाल यादव ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, मुलायम सिंह होंगे पार्टी के अध्‍यक्ष

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उस समय करारा झटका लगा जब उनके चाचा शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया। इस पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव खुद संभालेंगे। शिवपाल यादव ने शुक्रवार को अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्‍होंने समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा के गठन की घोषणा की है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस नए राजनीतिक दल के अध्‍यक्ष होंगे। शिवपाल ने कहा कि नेताजी के सम्‍मान की खातिर नई पार्टी का गठन कर रहा हूं। अभी दो रोज पहले उन्‍होंने इटावा में इसके संकेत भी दिए थे।