बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय

श्रीनगर: गुस्साई भीड़ ने DSP को पीट पीट कर मार डाला

  • June 23, 2017
  • 1 min read
श्रीनगर: गुस्साई भीड़ ने DSP को पीट पीट कर मार डाला

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर आने के दौरान लोगों की तस्वीर खींचते हुए डीएसपी मोहम्मद अयूब के पकड़े जाने पर गुस्साई भीड़ ने पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ लोगों ने जामा मस्जिद के नजदीक एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थिति में गुजरते देखा। वह मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों की कथित तौर पर तस्वीरें ले रहा था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो डीएसपी ने अपनी पिस्तौल गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।  बताया जा रहा है। कि गुस्साई भीड़ ने पत्थरों से उसकी हत्या करने से पहले उसे निर्वस्त्र कर दिया था। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए शव को पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया है और कानूनी कार्यवाही जारी  हैं। घटना के बाद पुराने शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इलाके में स्थिति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे।  कश्मीर में शब ए कद्र के मौके पर मुसलमानों ने रातभर नमाज पढ़ी और घाटी  की मस्जिदों में प्रार्थनाएं की।
अधिकारियों ने शहर के सात थाना क्षेत्रों में एहतियाती तौर पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। जुमे की नमाज के बाद अलगावादियों के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति कायम रखने के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलवामा जिले के कुपवाड़ा इलाके में प्रदर्शन के दौरान एक नागरिक की मौत के विरोध में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।