बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ में गोली लगने से एसओजी सिपाही की मौत, दरोगा घायल

  • July 18, 2024
  • 1 min read
अलीगढ में गोली लगने से एसओजी सिपाही की मौत, दरोगा घायल

अलीगढ | गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना गांधीपार्क, गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गभाना में दबिश देने गई थी। वहां उप निरीक्षक मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी पिस्टल से चली गोली एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी।

गोकशी के आरोपियों की तलाश में दबिश के दौरान पिस्टल अनलॉक करते समय गोली चल गई। सिर में गोली लगने से एसओजी सिपाही की मौत हो गई और एक दरोगा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना गांधीपार्क, गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गभाना में दबिश देने गई थी।

वहां पर उप निरीक्षक मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने याकूब को मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक राजीव कुमार का उपचार चल रहा है ।