बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

हरदुआगंज चेयरमैन तिलकराज यादव होंगे छर्रा विधानसभा से BSP के उम्मीदवार

  • October 23, 2021
  • 1 min read
हरदुआगंज चेयरमैन तिलकराज यादव होंगे छर्रा विधानसभा से BSP के उम्मीदवार

अलीगढ। विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय शेष नहीं है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। शुक्रवार को छर्रा विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने हरदुआगंज नगर पंचायत के चेयरमैन तिलकराज यादव को प्रत्याशी घोषित किया। गांव पहाड़ीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा राज में किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग व दलितों का उत्पीड़न हो रहा है।

छर्रा विधानसभा क्षेत्र में बसपा की ओर से शुक्रवार को गांव पहाड़ीपुर के निकट एक शीत ग्रह परिसर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरूआत में ही मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बसपा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर तिलक राज यादव को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अलीगढ़ सहित आस-पास जनपदों के तमाम बसपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। राष्ट्रीय महासचिव ने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार के कार्यकाल की याद दिलाई और कहा कि प्रदेश में जब-जब बसपा की सरकार रही है। उन्होंने गरीबो के कल्याण के लिए काम किया है। बसपा शासनकाल में गुंडा माफियाओं की जगह जेल में हुआ करती थी। अधिकारी भी समय से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान करते थे। आज भाजपा शासन में चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग व दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है।

सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह व संचालन मुख्य कोऑर्डिनेटर गजराज सिंह विमल द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में सूरज सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, अशोक सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद गौड, सुरेश गौतम, हरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, विक्रम, मोरध्वज कुशवाह, संजीव काका, महेश बाबू कुशवाहा, डॉ. आरएन यादव, ध्रुव यादव, महेश यादव, राजू यादव, एजाज हुसैन, रामअवतार, रजत कुमार, चंद्रपाल सैलानी, सतीश कुमार, श्याम यादव आदि मौजूद रहे। बसपा से घोषित हुए प्रत्याशी तिलक राज यादव ने कहा कि वह कांशीराम व बसपा सुप्रीमो के मिशन से करीब 25 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़ा हुआ हूं। बसपा सुप्रीमो द्वारा अब छर्रा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके लिए पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा। पार्टी की कसौटी पर निश्चित ही खरा उतरा जाएगा। पार्टी के हाथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब जनता की है।