बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति गंभीर ,2000 लोग हुए बेघर

  • June 20, 2017
  • 1 min read
त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति गंभीर ,2000 लोग हुए बेघर

त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों से जारी तेज बारिश के कारण नादियां पूरे ऊफान पर है  जिससे  जनजीवन बुरी तरह से  प्रभावित हो गया है | बाढ़ में घर डूबने से 2,000 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। एक अधिकारी ने  बताया कि बेघर परिवार पश्चिम त्रिपुरा जिले के सादर, जिरानिया और मोहनपुर तथा खोवाई जिले के खोवाई व तेलीयामुरा सब-डिविजनों से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें 50 राहत शिविरों में रखा गया है। आपदा प्रबंधन नियंत्रण केंद्र के अधिकारी के मुताबिक, “रविवार रात से हुई भारी बारिश से निचले इलाकों, सड़कों, त्रिपुरा के दो जिलों के पांच सब-डिविजन की बस्तियों में पानी भर गया है।” उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को बचाने और उनकी सहायता करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), त्रिपुरा स्टेट राइफल टीम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है।