बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

थमती जा रही मोदी लहर, चित्रकूट में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

  • November 12, 2017
  • 0 min read
थमती जा रही मोदी लहर, चित्रकूट में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

चित्रकूट |देश में चल रही मोदी लहर वब थमती जा रही है | यूपी के चित्रकूट में मोदी लहर थमी है और कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है | हार के बाद भाजपा पर लोग सोशल मीडिया के जरिये जमकर तंज कस रहे हैं | नीलांशु चतुर्वेदी ने बीजेपी के उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14135 वोटों से हराया है सुबह से नीलांशु ने जो लीड हासिल की थी वो अंत जारी रही और कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गई है कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर अपना जलवा बकरार रखने में कामयाब रही है कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने बीजेपी प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। 15 राउंड की मतगणना के बाद से ही कांग्रेसी उम्मीदवार नीलांशु बीजेपी के मुकाबले तकरीबन 17000 वोटों से आगे चल रहे थे बता दें कि गुरुवार को यहां हुए मतदान में लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन होने के चलते चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है बीते तीन चुनाव से प्रेम सिंह ही यहां से जीतते आ रहे थे इस बार यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी के बीच हुआ जिसमें फिर कांग्रेस को जश्न मनाने का मौका मिला। गौरतलब है कि चित्रकूट के विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 98 हजार 122 मतदाता हैं इनमें एक लाख छह हजार 390 पुरुष 91 हजार 730 महिला और दो थर्ड जेंडर शामिल हैं गुरुवार को हुए मतदान में इनमें से तकरीबन 62 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।