बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश

UP निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी, जानिए किस बिरादरी से होगा आपका चेयरमैन

  • October 14, 2017
  • 1 min read
UP निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी, जानिए किस बिरादरी से होगा आपका चेयरमैन

लखनऊ। यूपी सरकार ने निकाय चुनाव के लिए 16 मेयर व 637 अध्यक्षों की सीटों का आरक्षण गुरुवार की देर रात जारी कर दिया। लखनऊ, कानपुर नगर व गाजियाबाद मेयर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। लखनऊ मेयर की सीट पिछली बार अनारक्षित थी। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने 16 नगर निगम में मेयर, 199 पालिका परिषद व 438 नगर पंचायतों में अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।

पालिका परिषद की 199 अध्यक्षों की सीटों में नौ सीटें एससी महिला, 16 एससी, 18 ओबीसी महिला, 35 ओबीसी, 40 अनारक्षित महिला तथा 81 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इसी तरह 438 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों में 19 एससी महिला, 36 एससी, 1 एसटी महिला, 40 ओबीसी महिला, 70 ओबीसी तथा 86 अनारक्षित महिला व 178 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं।

यूपी में पिछला निकाय चुनाव मेयर की 12 सीटों पर कराया था। इस बार मेयर की 16 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। मेयर की सीटों में मथुरा व मेरठ की सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें मेरठ की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। फिरोजाबाद, वाराणसी, सहारनपुर व गोरखपुर की मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें फिरोजाबाद व वाराणसी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखी गई है। आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी व फैजाबाद की मेयर की सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इस बार सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा व फैजाबाद नगर निगम में मेयर की सीटों के लिए पहली बार चुनाव हो रहा है।

16 महापौरों और 637 अध्यक्षों की सीटों के लिए आरक्षण जारी (पालिका परिषद अध्यक्ष)
अध्यक्षों की कुल सीटें-199
एससी महिला के लिए-09
एससी के लिए-16
ओबीसी महिला के लिए-18
ओबीसी के लिए-35
अनारक्षित महिला-40
अनारक्षित सीटें-81
12 सीटों के लिए हुआ था पिछली बार मेयर का चुनाव, इस बार 16 (नगर पंचायत अध्यक्ष)
अध्यक्षों की कुल सीटें-438
एससी महिला के लिए-19
एससी -36, एसटी महिला-01
ओबीसी महिला के लिए-40
ओबीसी के लिए-70
अनारक्षित महिला-86
अनारक्षित सीटें-178
मेयर सीटों में बड़ा उलटफेर
– लखनऊ- महिला
– कानपुर- महिला
– झांसी- अनारक्षित
– आगरा- अनारक्षित
– अलीगढ़- अनारक्षित
– मेरठ- एससी महिला
– गाजियाबाद- महिला
– गोरखपुर- ओबीसी
– इलाहाबाद- अनारक्षित
– मुरादाबाद- अनारक्षित
– बरेली- अनारक्षित
– वाराणसी सीट- ओबीसी महिला
438 नगर पचायतों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, 20 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां
बाराबंकी (आरक्षित नगर पंचायत)
सिद्धौर नगर पंचायत- अनुसूचित जाति, जैदपुर- पिछड़ा वर्ग महिला, दरियाबाद- पिछड़ा वर्ग, सुबेहा- पिछड़ा वर्ग, देवा- पिछड़ा वर्ग, फतेहपुर- महिला, बेलहरा- महिला, हैदरगढ़- महिला
– बाराबंकी (अनारक्षित नगर पंचायत)
रामनगर, बंकी, सतरिख, टिकैत नगर
– सुल्तानपुर (आरक्षित नगर पंचायत)
दोस्तपुर- अनुसूचित जाति, कोईरीपुर- पिछड़ा वर्ग
– सुल्तानपुर (अनारक्षित नगर पंचायत)
कादीपुर
– फैजाबाद (आरक्षित नगर पंचायत)
भदरसा- पिछड़ा वर्ग महिला, गोसाईंगंज- पिछड़ा वर्ग
– फैजाबाद (अनारक्षित नगर पंचायत)
बीकापुर
– अंबेडकर नगर (आरक्षित नगर पंचायत)
इल्तिफातगंज- पिछड़ा वर्ग महिला
– अंबेडकर नगर (अनारक्षित नगर पंचायत)
अशरफपुर, किछौछा, रिसिया
– बहराइच (आरक्षित नगर पंचायत)
जरवल- पिछड़ा वर्ग
– बहराइच (अनारक्षित नगर पंचायत)
रिसिया
– रायबरेली (आरक्षित नगर पंचायत)
ऊंचाहार- पिछड़ा वर्ग, महराजगंज- पिछड़ा वर्ग, नसीराबाद- महिला
– रायबरेली (अनारक्षित नगर पंचायत)