बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
गुजरात दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

गुजरात में 1 व 5 दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल के साथ आएंगे परिणाम

  • November 3, 2022
  • 1 min read
गुजरात में 1 व 5 दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल के साथ आएंगे परिणाम

नई दिल्ली | गुजरात चुनाव दो चरणों में होगा। एक व पांच दिसंबर को मतदान होंगे वहीं हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।

पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान-
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों मतदान होंगे। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

गुजरात में दो चरणों में मतदान-
गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। एक व पांच दिसंबर को मतदान होगा व हिमाचल चुनाव के साथ आठ दिसंबर को नतीजे जारी होंगे।