बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर बैंगलोर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा : जब राहुल गांधी का हाथ थामकर दौड़ने लगे 75 साल के सिद्धारमैया, वीडियो वायरल

  • October 7, 2022
  • 1 min read
भारत जोड़ो यात्रा : जब राहुल गांधी का हाथ थामकर दौड़ने लगे 75 साल के सिद्धारमैया, वीडियो वायरल

मैसूर | कर्नाटक से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार को यात्रियों का जोश उस समय और बढ़ गया जब राहुल गांधी के साथ 75 वर्षीय पूर्व सीएम सिद्धारमैया दौड़ लगाते नजर आए। इसका वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा कि 75 वर्षीय सिद्धारमैया को राहुल गांधी की बराबरी करते देखना उल्लेखनीय है।

दरअसल आज कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान साथ चल रहे सिद्धारमैया को जब राहुल गांधी ने दौड़ने के लिए हाथ पकड़कर खींचा तो वो भी पीछे नहीं हटे और साथ-साथ दौड़ लगाने लगे। यह नजारा देखकर साथ चल रहे हजारों यात्रियों में जोश की लहर दौड़ गई और वे भी साथ-साथ दौड़ने लगे और जोर-जोर से नारे लगाने लगे।