जौनपुर। योगी सरकार के दावे दिन ब दिन खोखले होत दिख रहे है। आज जौनपुर जिले के एक गांव में अपनी नानी के घर आई एक लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कि पीड़िता इंटर की छात्रा है।
रात को जीप पर सवार कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव में ही नहर के पास चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर लड़की ने एक घर में शरण ली और आपबीती सुनाई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से पड़ताल कर रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने घटना की तहरीर दी है, लेकिन गैंगरेप का कोई जिक्र नहीं है। तहरीर में अगवा करने का मामला बताया गया है।
योगीराज : जौनपुर में महिला से सामूहिक बलात्कार
7