बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सरकार द्वारा नफरती बुलडोजर की कार्यवाही के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, श्रीनिवास बोले- ‘सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा’

  • April 21, 2022
  • 1 min read
BJP सरकार द्वारा नफरती बुलडोजर की कार्यवाही के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, श्रीनिवास बोले- ‘सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा’

नई दिल्ली । भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के नशे में नफरती बुलडोजर की करवाई के विरुद्ध विरोध किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि भाजपा अपनी कुर्सी की रक्षा के लिए देश को नफरत और हिंसा में धकेल रही है। देश भर में भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है, गांधीजी को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को। सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि आज देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, देश में सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा और अविश्वास को जन्म दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है। नफरत का बुलडोजर ‘मेरा भारत महान’ के बोर्ड पर तो चल सकता है, लेकिन विचारधारा पर नहीं, भारत महान था.. है.. और रहेगा… इसे खत्म करने की न कोई साजिश कभी सफल हुई है, न होगी। हम सभी को मिलकर इस भाजपाई नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब के आशियाने पर बुलडोजर चलाने वाले लोग, भारत भूमि पर बने अवैध चीनी आशियाने पर चुप्पी साध लेते हैं। बेशर्मी और अन्याय के जिस मॉडल पर भाजपा सरकार काम कर रही है, उसकी कीमत देश और देशवासियों को ही चुकानी पड़ रही है। नफरत के बुलडोजर पर सवार होकर भाजपाई हुकूमत पूरी तरह बौखला गई है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये लोग निम्न स्तर पर उतर आए हैं। इसलिए जरूरी है कि इस नफ़रत के खिलाफ आवाज़ उठाई जाए। बुलडोजर से सिर्फ मकान ध्वस्त नहीं हो रहे, हमारा संविधान ध्वस्त हो रहा है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि देश में महंगाई पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, बेरोजगारी पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, पर उन सबको छोड़ बुलडोजर सत्ताधारी दल द्वारा इंसानियत व भाईचारे पर और भाई को भाई से लड़वाने के लिए चलाया जा रहा है, भाजपा सरकार अभिमान में चूर है, और इसके खिलाफ हम भरपूर विरोध करते रहेंगे।

प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, सौमैया तबरेज, कृष्णा दास, हरसिमरन बाजवा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।