बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

नसीमुद्दीन का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं पर गाज गिरना तय

  • February 24, 2018
  • 0 min read
नसीमुद्दीन का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं पर गाज गिरना तय

लखनऊ | कांग्रेस में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को शामिल करने का विरोध करने वाले कांग्रेस के नेताओं पर जल्द ही गाज गिरेगी। पार्टी की अनुशासन समिति ने विरोध करने वाले प्रदेश संगठन मंत्री संजय दीक्षित और सचिव अवधेश सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया है। उनसे तत्काल जवाब मांगा गया है।
संगठन मंत्री संजय दीक्षित और सचिव अवधेश सिंह ने बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे नसीमुद्दीन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। फेसबुक पर भी उन्होंने नसीमुद्दीन को शामिल करने का विरोध किया।

दीक्षित ने तो यहां तक कहा कि नसीमुद्दीन ने मंत्री रहते हुए कई कांग्रेसी नेताओं को उपकृत किया। उन्होंने ही उनके पार्टी में शामिल होने का रास्ता साफ करवाया। दीक्षित ने मीडिया को बताया कि वे पूरी स्थिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखेंगे। लेकिन, उससे पहले ही अनुशासन समिति ने दोनों नेताओं से स्पष्टीकरण मांग लिया।