#Aligarh : पुत्री पूर्णिमा की शादी में जमकर थिरके राजू भैया, राष्ट्रपति कोविंद, अमित शाह, राजनाथ, योगी सहित इन VVIP ने दिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें-

अलीगढ | राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुत्री पूर्णिमा सिंह की शाही शादी में अलीगढ में देश के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है | भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वंय आकर सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया की पुत्री पूर्णिमा सिंह और वर प्रवीनराज सिंह को आशीर्वाद दिया | राष्ट्रपति के आने से शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही |
राष्ट्रपति ने वर-वधु को राज्यपाल कल्याण सिंह के संग आशीर्वाद दिया | यूपी के राज्यपाल रामनाइक भी इस दौरान राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे | भाजपा सुप्रीमो अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह, ओम माथुर, भाजपा यूपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय,भाजपा के दिग्गज नेता लालजी टण्डन, कलराज मिश्र सहित दर्जनों यूपी के मंत्री, राजस्थान के मंत्री और अन्य राज्यों में मंत्रियों ने भी पूर्णिमा और प्रवीन को आशीर्वाद दिया |
बड़ी संख्या में देश भर के सांसदों, कई राज्यों के विधायकों , अफसरों ने भी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की नातिन को आशीर्वाद दिया |
इससे पूर्व दूल्हा प्रवीनराज सिंह हाथी से बारात लेकर जीटी रोड स्थित मस्कट फ़ार्म हाउस पहुंचे जहां राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, सांसद राजू भैया, मंत्री संदीप सिंह ने वर पक्ष का स्वागत किया |
पुत्री की शादी में सांसद राजूभैया ने ढोल भी बजाय और जमकर थिरके | राजपैलेस परिवार राजूभैया के साथ जमकर थिरका, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया |
देर रात्रि तक देशभर के वीवीआईपी का आगमन अलीगढ में लगा हुआ था | तमाम सारे अफसर भी पूर्णिमा और प्रवीन को आशीर्वाद देने अलीगढ पहुंचे | आस पास के जिलों में शाही शादी को लेकर चर्चाएँ चल रही हैं | राष्ट्रपति के आगमन ने शादी में चार चाँद लगा दिए हैं |