बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 15, 2025
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

#Aligarh : ठाकुर जयवीर सिंह निर्विरोध MLC बने, विरोधी खेमे में हलचल

  • April 19, 2018
  • 1 min read
#Aligarh : ठाकुर जयवीर सिंह निर्विरोध MLC बने, विरोधी खेमे में हलचल

अलीगढ | गुरूवार को यूपी में 13 एमएलसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं | भाजपा के खाते से 10, अपना दल से 1, सपा से 1 और बसपा से 1 एमएलसी विधानपरिषद पहुंचा है | यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा में शामिल हुए बसपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह भी भाजपा से एमएलसी निर्वाचित हुए हैं | ठाकुर जयवीर सिंह के एमएलसी बनने से अलीगढ में राजनैतिक हलचल बड गयी है | ठाकुर जयवीर सिंह विरोधी खेमा एमएलसी बनने से नफ़ा-नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है | वहीँ जयवीर सिंह खेमे में ख़ुशी का माहौल है |

बताते चलें कि ठाकुर जयवीर सिंह ने गत वर्ष एमएलसी के पद से इस्तीफ़ा से दिया था | भाजपा ने अब उन्हें रिटर्न गिफ्ट के रूप में विधानपरिषद भेजा है | भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह नीटू, नरेन्द्र पचौरी, सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस, अब्दुल रईस एड ने जयवीर सिंह के एमएलसी निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया है |