बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 15, 2025
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के जंतर-मंतर में विवादित CAB के खिलाफ प्रदर्शन

  • December 10, 2019
  • 1 min read
दिल्ली के जंतर-मंतर में विवादित CAB के खिलाफ प्रदर्शन

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पार्टियों, छात्र संगठनों और नागरिक संस्थाओं ने विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। ‘नार्थईस्ट स्टूडेंट्स यूनियन’ (एनईएसओ)ने विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

माकपा की दिल्ली समिति के सदस्य भी यहां विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व माकपा के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया था। वाम दल के सदस्य यहां हाथों में तख्तियां लिए दिखें, जिस पर लिखा था ‘‘कैब वापस लो’’ और ‘‘धर्म आधारित कैब नहीं चलेगा’’।

माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने कहा,‘‘नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार की रात लोकसभा में पारित हो गया। यह कानून संविधान के खिलाफ है। विरोध के बावजूद यह विधेयक संसद में पारित हो जाएगा। पहली बार, धर्म नागरिकता के लिए आधार बना है।’’ कई नागरिक संस्थाएं भी आज शाम नागरिकता संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।