बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
October 22, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

किसानों के आन्दोलन में बोले AAP सांसद संजय सिंह, ‘हिन्दुस्तान तोड़ने से नहीं जोड़ने से आगे बढ़ेगा’

  • November 30, 2018
  • 1 min read
किसानों के आन्दोलन में बोले AAP सांसद संजय सिंह, ‘हिन्दुस्तान तोड़ने से नहीं जोड़ने से आगे बढ़ेगा’

नई दिल्ली | आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले ने कहा कि गन्ना किसानों का सरकार पर हजारों करोड़ बकाया है। हमारी पार्टी के 7 सांसद संसद में किसानों के मुद्दे उठाएंगे। 21 पार्टी मिलकर संसद में बिल पास कराएंगी। प्रधानमंत्री ने न कर्ज माफ किया , न फसल का दाम डेढ़ गुना बढ़ाया। ये राम के नाम पर वोट लेना चाहते हैं काम के नाम पर नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान तोड़ने से नहीं जोड़ने से आगे बढ़ेगा।
https://www.facebook.com/SanjaySinghAAP/videos/2223064321298716/

किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि हम अपना हक मांगने आए हैं इसे लेकर रहेंगे | राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के वीएम सिंह ने कहा कि किसानों के लिए ममता और सीताराम येचुरी साथ आ गए। डीएमके और आईडीमके साथ आ गए। आपको इकट्ठा रहना है। खेती को जिंदा करना है। आप खेतों के काम छोड़कर यहां दूर दूर से आये हैं। हम अपना हक मांगने आये हैं और लेकर रहेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=X8j53ejiBSo

पहले भी किसान रो रहा था, आज भी रो रहा है : फारुख अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है… के नारे से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि पहले भी किसान रो रहा है। आज भी किसान रो रहा है। सड़क पर कई लोगों को रोका गया फिर भी बड़ी संख्या में आपने यहां पहुंचकर ताकत दिखाई। मुसलमान राम के खिलाफ नहीं है लेकिन जैसे ही चुनाव आता है ये राम के नाम पर वोट मांगने लगते हैं। ये हिंदुस्तान में बंटबारा हो रहा है। कश्मीर हिन्दुस्तान का था, है और हमेशा रहेगा। हमें हिंदुस्तान के साथ रहना है। ये हमारा देश है। हमारी मुसीबतें आपकी मुसीबतें हैं। हम आपके साथ खड़े हैं। पूरे देश के लोगों को इकट्ठा होकर सत्ता में बैठे लोगों को हटाना होगा। देश की आजादी के लिए हमने लड़ाई लड़ी। वतन के लिए अपना खून बहाने वालों की मांग थी कि ये देश सबका है। हम नफरत नहीं प्यार का हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=FE0KuBKdRf4