बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश, आगरा सम्मेलन में नहीं पहुंचे मुलायम

  • October 5, 2017
  • 0 min read
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश, आगरा सम्मेलन में नहीं पहुंचे मुलायम

आगरा। सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए मुलायम सिंह यादव आखिरकार आगरा में सपा के सम्मेलन में नहीं पहुंचे | मुलायम की गैर मौजूदगी में ही सपा के अधिवेशन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया | अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव को सम्मेलन में आने का न्योता दिया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार को आगरा में हुआ। इसमें अखिलेश यादव को पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अखिलेश को अगले 5 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसमें इसमें देश भर से करीब 15 हजार पार्टी डेलिगेट्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है। अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए अखिलेश यादव और डिंपल यादव बुधवार को आगरा पहुंचे थे जबकि रामगोपाल 3 अक्टूबर को ही पहुंच गए थे।

28 सितंबर को मुलायम सिंह से मिलकर अखिलेश ने उन्हें आगरा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का न्योता दिया था लेकिन अधिवेशन में मुलायम नहीं पहुंचे। पहले खबरें आई थीं कि एक कारोबारी दोस्त से मुलायम सिंह ने अधिवेशन में जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन मांगा था। वहीं बुधवार को अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था मैंने नेताजी से आशीर्वाद मांगा है मैं चाहता हूं वो आगरा आएं। सम्मेलन के बाद अब समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को और बल मिलने की उम्मीद है | मुलायम सिंह यादव शिवपाल के साथ मिलकर आगे क्या रणनीति तय करते हैं यह भी देखने का विषय है |