बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

ताजनगरी में सपा का सम्मेलन कल, अखिलेश बोले- ‘ताजमहल भारत की पहचान, भाजपा जनता को कर रही गुमराह’

  • October 4, 2017
  • 1 min read
ताजनगरी में सपा का सम्मेलन कल, अखिलेश बोले- ‘ताजमहल भारत की पहचान, भाजपा जनता को कर रही गुमराह’

आगरा | समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी के आगरा में कल 05 अक्टूबर को सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है | एक दिन पहले ही आगरा सपा के झंडे और बैनर से पट चुका है | लाल रंग में आगरा रंगने के साथ ही अखिलेश भी सम्मेलन से एक दिन पहले बुधवार को ही आगरा पहुँच गए |

https://www.youtube.com/watch?v=I82sO7d3_I4

सपा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए | अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन में आर्थिक और राजनैतिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी | सपा के बड़े नेता अपना पक्ष रखेंगे | सपा को देश में आगे बढ़ने को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी | अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ताजमहल भारत की पहचान है | भाजपा लोगो को गुमराह करने के लिए ऐसे फिजूल के मुद्दे उठा रही है | उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने आगरा का विकास किया | हाइवे से लखनऊ तक जोड़ा, योगी सरकार बलिया से लखनऊ हाइवे बनाये तो माने ! उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल का आशीर्वाद मिला है और बधाई भी |

अखिलेश ने यादव ने कहा कि मोदी सरकार आमजन के मुद्दों पर फेल है | जीएसटी और नोटबंदी ने लोगो की कमर तोड़ दी है | किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर हर वर्ग परेशान है | मोदी सरकार विकास के नाम पर लोगो से छलावा कर रही है | अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सीबीआई के दायरे में हम भी रहे हैं लेकिन हमे क्लीनचिट मिली | उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जहर घोलकर भाजपा ने चुनाव जीता लेकिन आज सबसे ज्यादा उन्ही के खिलाफ माहौल है | अब वही सोशल मीडिया से घबरा रहे हैं | अखिलेश ने तमाम मुद्दों पर भाजपा को जमकर घेरा |  इस दौरान उनके साथ सपा के राष्ट्रीय नेता रामजी लाल सुमन, किरणमय नंदा मौजूद थे |