Home राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश अखिलेश ने मीडिया को दिखाया आईना बोले- अब आग नहीं लगा रहे, वजह क्या है ?

अखिलेश ने मीडिया को दिखाया आईना बोले- अब आग नहीं लगा रहे, वजह क्या है ?

by admin
0 comment

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया पर बड़ा हमला बोलते हुए उसे आईना दिखाया है | गत दिनों एक निजी कार्यक्रम में दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया को यह आईना दिखाया | अखिलेश यादव ने सहारनपुर प्रकरण को भाजपा का बोया हुआ ज़हर बताया और भाजपा को घटना के लिए जिम्मेदार बताया | उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था को फेल करार दिया है | उन्होंने वाराणसी, मथुरा और बुलंदशहर की घटनाओं पर योगी सरकार को घेरा | उन्होंने मीडिया को आईना दिखाते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में मीडिया हर घटना पर आग लगाने का काम करता था , उन्होंने कहा कि धन्यवाद मीडिया वालो हमारे यहाँ आग लगाने के लिए | अब आपको उतनी ही आग लगनी चाहिये जितनी समाजवादी सरकार में लगाते थे | उन्होंने कहा कि टीवी चैनल वालो आपका धन्यवाद हमारे यहाँ आग लगाई  है आपने, अब नहीं आग लगा रहे हो | वजह क्या है ?

अखिलेश यादव के यह सवाल इसलिए भी गंभीर हैं कि देश भर का मीडिया अखिलेश सरकार में हर छोटी सी घटना को बड़ा चड़ा कर दिखाता था अब वही मीडिया भाजपा की सरकार में मौन साध कर बैठा है | मीडिया का दोगलापन ही है जो अब बुलंदशहर, मथुरा, सहारनपुर जैसी बड़ी घटनाओं पर डिबेट और लाइव चलाने से बच रहा है |

 

You may also like