बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 13, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ : पुलिस कंट्रोल रूम अब नए लुक में, एसएसपी ने किया उद्घाटन

  • April 21, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : पुलिस कंट्रोल रूम अब नए लुक में, एसएसपी ने किया उद्घाटन

अलीगढ | यूपी डायल- 100 का जिले में कर्पूरी तिराहा स्थित ऑफिस का जीर्णोद्वार कराया गया है | यहाँ अलीगढ के एसपी यातायात का भी कार्यालय है | शुक्रवार को एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय ने जीर्णोद्वार के बाद इस कार्यालय का शुभारम्भ किया | एसपी यातायात डॉ ब्रजेश कुमार सिंह की पहल पर अब कंट्रोल रूम के नाम से प्रसिद्द इस भवन को नया लुक दिया गया है |

 

एसपी यातायात, सीओ यातायात का कार्यालय भी इसी भवन में हैं | सूबे में चल रही यूपी डायल-100 सेवा का जिला मुख्यालय भी यही है | शुक्रवार देर शाम एसएसपी ने शुभारम्भ के बाद कार्यालय के सौंदर्यीकरण की प्रशंसा भी की |

इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी अपराध पीके तिवारी सहित दर्जनभर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे |