बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 12, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर में 57.53 फीसदी मतदान, भाजपा और कांग्रेस ने कांटे की टक्कर !

  • April 27, 2024
  • 0 min read
बुलंदशहर में 57.53 फीसदी मतदान, भाजपा और कांग्रेस ने कांटे की टक्कर !

बुलंदशहर। शांतिपूर्वक लोकसभा का मतदान संपन्न हुआ तो प्रशासन ने राहत की सांस ली है | जिले में उम्मीदों के मुताबिक इस बार मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया। मत प्रतिशत 60 फीसदी तक भी नहीं पहुंच सका। बुलंदशहर लोकसभा सीट पर 56.41 फीसदी और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट की दो विधानसभाओं में 60.34 फीसदी मतदान हुआ। पूरे जिले में कुल मतदान प्रतिशत 57.53 फीसदी रहा। जिले में 26.44 लाख में से 15.21 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
लोकसभा सीट पर भाजपा के भोला सिंह और कांग्रेस से शिवराम बाल्मीकि प्रत्याशी हैं | वहीँ बसपा से सांसद गिरीश चंद्र जाटव प्रत्याशी है | मतदान के दौरान मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है | जिले के प्रत्येक क्षेत्र से आई ख़बरों की मानें तो भाजपा पर कांग्रेस का पंजा भारी दिखाई दिया है |

घनी आबादी वाले कुछ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक बूथों पर मतदाताओं की लाइनें देखी गईं। कुछ बूथ ऐसे भी थे जहां मतदाता सुबह तय समय से आधा घंटा पहले ही बूथ पर पहुंच गए थे। खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के कुल 7.89 लाख में से 4.76 लाख और बुलंदशहर लोकसभा सीट की पांचों विधानसभा क्षेत्र के 18.55 लाख में से 10.4 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह के समय मतदाताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। अंतिम आंकड़े जारी हुए तो मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी को भी नहीं छू सका। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा गिरकर 57.53 फीसदी तक ही पहुंच गया। जिले में कुल 26,44,250 मतदाताओं में से 13,86,129 पुरुष, 12,58,027 महिला और 94 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान के बाद भी मतदान प्रतिशत कम रहा। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम और वीपी पैट मशीन को नई मंडी स्थित स्ट्रांग में जमा कराने की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कुछ गांवों में लोगों ने मतदान बहिष्कार की बात कही थी लेकिन लोगों को समझा दिया गया था। जिसके बाद लोगों ने मतदान किया। जिन मशीनों में खराबी आई थी, उन्हें भी समय पर बदलवा दिया गया था |