बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

BJP से बड़ी खबर, आज जारी होगी लोकसभा प्रत्याशियों की सूची

  • March 24, 2024
  • 1 min read
BJP से बड़ी खबर, आज जारी होगी लोकसभा प्रत्याशियों की सूची

नई दिल्ली | भाजपा के लिए बड़ी खबर है | आज लोकसभा प्रत्याशियों की सूचि जारी हो सकती है | दरअसल, सबसे ज्यादा बेचैनी भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर है। हालांकि 23 मार्च को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक देर रात तक हुई। इस खबर के आने के बाद दावेदारों और समर्थकों की बेचैनी बढ़ी रही। हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई खबर बाहर नहीं आई। 24 मार्च को टिकट घोषित हो सकती हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ सहित दो दर्जन सीटें होल्ड कर रखी हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों की सीटें भी बाकी हैं। इसे लेकर दावेदार लगातार प्रयासरत हैं। मगर भाजपा केंद्रीय कार्य समिति की बैठक का इंतजार हो रहा था। यह बैठक 23 मार्च देर रात दिल्ली में हुई। जिसमें यूपी से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्र के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।

परिणाम को लेकर तरह तरह की अफवाहें व आशंकाएं वायरल होती रहीं। हालांकि संभावना इस बात की अधिक हैं कि निर्णय होने पर 24 मार्च को दिन में किसी भी वक्त घोषणा हो सकती है। अगर किन्हीं कारणों से ये संभव नहीं हुआ तो फिर एक दो दिन और टिकट घोषणा टल सकती है। बता दें कि अलीगढ़ सीट पर मौजूदा सांसद सहित कई दावेदार मैदान में हैं और सभी के अपने-अपने प्रयास हैं।