बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

लखीमपुर खीरी : अखिलेश यादव घर में नजरबन्द, लखनऊ आवास छावनी में तब्दील

  • October 4, 2021
  • 1 min read
लखीमपुर खीरी : अखिलेश यादव घर में नजरबन्द, लखनऊ आवास छावनी में तब्दील

लखनऊ | यूपी देश में सियासत का नया अखाडा बन गया है | लखीमपुर खीरी जाते हुए प्रियंका गाँधी को गिरफ्तार करने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ में नजरबंद कर दिया है। अखिलेश यादव के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने रविवार को घटना के बाद एलान किया था कि वह सोमवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे। अखिलेश यादव ने सभी वरिष्ठ नेताओं को सुबह पार्टी कार्यालय बुलाया था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया। 

आज पहुंचेंगे कई नेता
लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में आज कई नेता खीरी पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर जाने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो वहशी व्यवहार हुआ वह अक्षम्य है। मैं किसान हूं। किसान का दर्द समझता हूं। इन कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए लखीमपुर जाउंगा। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी भी सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान का खून बहाया गया है। सोमवार घटनास्थल पर पहुंचूंगा