अलीगढ से 23-24 अप्रैल को हिन्दू-मुस्लिम के बीच की दूरियां पाटेंगे #RLD चौ अजित सिंह

अलीगढ | मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से पश्चिमी यूपी में बिगड़े सांप्रदायिक सद्भाव को बनाने और हिन्दू-मुस्लिम के बीच की दूरियां खत्म करने के लिए रालोद सुप्रीमो एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह अलीगढ में दो दिवसीय दौरा कर रहे हैं | 23 और 24 अप्रैल को चौ अजित सिंह अलीगढ में रहकर सामाजिक सद्भाव को मजबूत करेंगे | अलीगढ रालोद ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं | ब्रहस्पतिवार को रालोद नेताओं ने वरुणालय गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की | पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी और अलीगढ के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मौदूद अली ने जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा की | संगठन को मजबूत करने एवं जन जन की समस्याओं पर संघर्ष तेज करने के निर्देश दिए | विधानसभा और ब्लाक स्तर पर भी संगठन खड़ा करने के निर्देश दिए | रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह के दौरे को लेकर भी रणनीति तय की गयी | रालोद सुप्रीमो के आगमन पर हजारों कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे | छोटे चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों से मिलेंगे | युवाओ, छात्रों, अल्पसंख्यको, महिला संगठनों, व्यापारियों एवं शिक्षको से भी उनका मिलने का कार्यक्रम है | जिला प्रभारी मौदूद अली ने कहा कि रालोद ही किसानो, नौजवानों, वंचितों का सच्चा हितैषी है | उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करना है, कार्यकर्ताओं के हक़ की लड़ाई दमदारी से लड़नी है तभी हम सफल हो सकेंगे | उन्होंने जिला एवं महानगर अध्यक्ष से संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए | रालोद के पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि छोटे चौधरी का 23 एवं 24 अप्रैल कोप दौरा सामाजिक सद्भाव के लिए एतिहासिक होगा |
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी, जिला प्रभारी मौदूद अली, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ रामबहादुर चौधरी, छात्र नेता जियाउर्रहमान, प्रतीक चौधरी एड, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, चौ बिजेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष अब्दुल्लाह शेरवानी, जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर, सलमान शेरवानी, संजीव चौधरी, साबिर मलिक, अतुल बाल्मीकि, अमित चौहान, डॉ हरचरण सिंह, कुलदीप चौधरी, मनोज दिवाकर, केपी सिंह, चौ केवट सिंह, वीरपाल सिंह दिवाकर, महिला जिलाध्यक्ष संतोषी धनगर, चौ रामवीर सिंह, नीरज शर्मा, मौ आदिल आदि मौजूद रहे |