बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
छात्र एवं शिक्षा

अलीगढ : योगी सरकार मे ABVP ने खोला ADM सिटी के खिलाफ मोर्चा, घेराव आज

  • May 1, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : योगी सरकार मे ABVP ने खोला ADM सिटी के खिलाफ मोर्चा, घेराव आज

अलीगढ | सूबे में सत्ता परिवर्तन भले ही हो गया हो लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  विपक्ष की तरह तेवर अपनाये हुए है | अब भाजपा की सरकार में अभाविप ने एडीएम सिटी के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है | दरअसल अभाविप के नेता कुछ दिन पूर्व एडीएम सिटी को कान्वेंट स्कूलों पर अंकुश लगाने की मांग लेकर ज्ञापन देने गए थे | अभाविप का आरोप है कि एडीएम सिटी ने ज्ञापन को गंभीरता से नहीं लिया और ABVP नेताओं पर ही टिप्पणी कर दी | छात्र नेताओं ने कार्यालय में ही नारेबाजी शुरू कर दी तो एडीएम सिटी ने पुलिस बुलाकर वहां से हटवा दिया |

एडीएम सिटी ऑफिस में हंगामा करना अभाविप को भरी पड़ा और सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली | अभाविप नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एडीएम सिटी के खिलाफ ABVP कर्यकर्ता मोर्चा खोले हुए हैं | कोई एडीएम सिटी को सपा सरकार की मानसिकता का बता रहा है तो कोई कान्वेंट स्कूलों को संरक्षण देने वाला | अब ABVP नेताओं ने आज सोमवार को एडीएम सिटी के घेराव का एलान कर हलचल बड़ा दी है | खुद की ही सरकार में प्रदर्शन और घेराव का एलान करने वाले अभाविप नेताओं को लेकर भाजपा भी असमंजस में है |

हालांकि सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन ने अभाविप नेताओं की रिपोर्ट शासन को भेज दी है | अब देखना यह है कि ABVP कब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रखती है |