बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश राजनीति

अलीगढ : भाजपाई युवाओं का अमित शाह को पत्र, ‘दीपक दुबे को बनाइये जिलाध्यक्ष’

  • September 8, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : भाजपाई युवाओं का अमित शाह को पत्र, ‘दीपक दुबे को बनाइये जिलाध्यक्ष’

अलीगढ | भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन युवा मोर्चा में पदाधिकारी के लिए 30 वर्ष की आयु होने के बाद युवा नेताओं की सक्रियता बड गयी है | अलीगढ में तो भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गयी है | युवा मोर्चा के वर्तमान जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित हैं जिनकी जगह पाने के लिए भाजपा के युवा नेताओं ने सक्रियता बड़ा दी है | 30 वर्ष की आयु के प्रावधान के बाद कई नेताओं की उम्मीदों को झटका लगा है तो वहीँ कई युवा नेता फैसले से गद गद हैं | शुक्रवार को भाजपा के दर्जन भर युवाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर शहर में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले  भाजपा के  युवा नेता दीपक दुबे को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है | दीपक की दावेदारी से युवा मोर्चा में हलचल मच गयी है |

शुक्रवार को भाजपा के युवा कार्यकर्ता गौरव वशिष्ठ, नागेन्द्र सोलंकी, मयंक सिंह, हिमांशु शर्मा, अभिषेक सिंह, कुलदीप भरद्वाज,  विपिन कश्यप, प्रशांत पचौरी, विकास कुमार, अबरार हसन, विशाल राणा, इमरान नकवी, त्रिदेव सिंह, हर्ष सोलंकी, मयंक भरद्वाज, आकाश, अजित, अनुराग गौतम आदि ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अलीगढ के युवा नेता दीपक दुबे को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पत्र लिखा है | पत्र में कार्यकर्ताओं ने दीपक दुबे द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता और युवाओं को भाजपा से जोड़ने के कार्यों का जिक्र किया है | युवाओं ने पत्र में युवाओं के हित के लिए दीपक को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है |

दीपक दुबे के समर्थन में पत्र लिखने से युवा मोर्चा की राजनीति गरमाने के आसार हैं | बताते चले कि दीपक को सांसद अलीगढ सतीश गौतम का करीबी माना जाता है | जबकि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिए शहर विधायक, कोल विधायक और राजपैलेस के कई करीबी लाइन में हैं | दीपक की दावेदारी इसलिए भी मजबूत मानी जा रही है कि वह आरएसएस से बाल्यकाल से ही जुड़े हुए हैं और उनकी पारिवारिक प्रष्ठभूमि भी आरएसएस से ताल्लुक रखती है |

अब देखना यह है कि अलीगढ में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का ताज किसके सिर आता है ?